हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद के बरसाना राधा रानी टाउनशिप एफ-49 के रहने वालो ने लखनऊ के गौतमपल्ली स्थित विक्रमादित्य मार्ग पर एक मंत्री के घर के पास बुधवार सुबह मुनेश सिंह (55) और उनके बेटे बलजीत सिंह (38) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। देर रात हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों मथुरा जनपद के बरसाना राधा रानी टाउनशिप एफ-49 के रहने वाले हैं। मौके से पुलिस को एक बैग मिला। बैग में सल्फास के दो फटे हुए पाउच, एक मोबाइल और बलजीत की जेब से एक प्रार्थनापत्र मिला। उसमें इस बात का जिक्र था कि पांच लोगों ने प्लॉट व मकान दिलाने के नाम पर उन लोगों से 43 लाख रुपये लिए थे। रुपये लेकर न मकान दिया और न ही प्लॉट की रजिस्ट्री की। प्रार्थनापत्र में इस बात का भी जिक्र है कि पीड़ित ने मामले में शिकायत पहले भी की थी। शिकायत के बाद आरोपी उन लोगों को धमका रहे थे। अंत में जिक्र है कि वे लोग आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान होकर सल्फास खा रहे हैं। आत्महत्या के लिए पीड़ित ने पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। गौतमपल्ली इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया मथुरा पुलिस और बलजीत के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मथुरा पुलिस और परिजन पहुँचे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
