हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम की टीम ने गोविंद नगर के महाविद्या कॉलोनी में मार्ग निर्माण में बाधा बन रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों से टीम की नोकझोंक हो गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। वहीं लक्ष्मीनगर, भूतेश्वर तिराया, वृंदावन में भी कार्रवाई की गई है। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि महाविद्या कॉलोनी में मार्ग निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ लोगों ने मार्ग के फुटपाथ तक अवैध तरीके से निर्माण करा दिया था। इससे मार्ग निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसलिए कार्रवाई की गई है। वहीं भूतेश्वर तिराहा एवं बीएसए रोड पर फुटपाथों को खाली कराया। लक्ष्मी नगर में यमुना पुल से तिराहे पर दुकानों के बाहर रखा सामान भी हटवाया। कुछ सामान जब्त भी कर लिया। एक किग्रा प्रतिबंधित पॉलीथिन भी जब्त कर दुकानदारों पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग, प्रेम मंदिर क्षेत्र एवं ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अभियान चलाया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
