• Sun. Feb 15th, 2026

कथावाचक बनाने का झांसा देकर मां बेटी करती रहीं किशोरी का यौन शोषण

ByVijay Singhal

Nov 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में कथावाचक बनाकर अधिक रुपये कमाने का लालच देकर एक किशोरी से कई महीनों तक समलैंगिक संबंध बनाए गए। स्वजन को जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध जाते हुए किशोरी की शादी तय कर दी। आरोपित युवती ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित परिवार ने भरतपुर के नदबई कस्बे की रहने वाली मां-बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गोवर्धन थाना क्षेत्र की रहने वाले पीड़िता के भाई ने बताया कि चार वर्ष पूर्व एक महिला इंद्रा उनके पड़ोस में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहने आई थी। कुछ ही समय में उसकी बेटी ने नाबालिग बहन से नजदीकियां बढ़ाईं। उसे कथावाचक बनाकर अधिक रुपये कमाने का झांसा दिया। इसी बहाने घर बुलाकर युवती बहन से समलैंगिक संबंध बनाती थी। विरोध करने पर बहन को थप्पड़ मारती और जान से मारने की धमकी देती थी। डर और धमकियों की वजह से वह काफी समय तक किसी से कुछ नहीं कह सकी। 11 नवंबर की रात आरोपित ने किशोरी को मोबाइल पर वीडियो काल कर धमकाते हुए बाहर बुलाया। रात करीब 11 बजे उसे पास के सीमेंट टाइल के मैदान पर बुलाया गया, जहां सफेद रंग की कार में नेहा और उसका परिचित युवक मौजूद थे। आरोप है कि किशोरी को कार में बैठाकर ले जाया गया और रास्ते में उसे डराने-धमकाने की कोशिश की गई। कार का दरवाजा खोलकर उसे बाहर धक्का देने का प्रयास भी किया गया, जोकि समीप की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। इस धमकी के बाद पूरा परिवार भय में है। पीड़िता के भाई ने इंद्रा और उसकी बेटी नेहा निवासी गांव सिरसई नदबई राजस्थान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गोवर्धन थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.