• Sun. Feb 15th, 2026

गोवर्धन में मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द, ड्रग्स इंस्पेक्टर ने की कार्रवाई

ByVijay Singhal

Nov 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं के कारण निरस्त कर दिया गया है। औषधि प्रशासन ने बरसाना रोड स्थित श्री बांके बिहारी मेडिकल स्टोर पर यह कार्रवाई की है। जिला ड्रग्स अधिकारी प्रेम प्रकाश पाठक ने इसकी जानकारी दी। ड्रग्स इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश पाठक ने बरसाना रोड स्थित उक्त मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्टोर पर कई अनियमितताएं और कमियां पाई गईं। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए मेडिकल स्टोर संचालक पंकज अग्रवाल को नोटिस जारी किया गया था, जिसमें निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब मांगा गया था। हालांकि, संचालक ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। प्रेम प्रकाश पाठक ने बताया कि दोबारा निरीक्षण करने पर भी वही अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक नियमावली 1945 के तहत कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाइसेंस निरस्त होने के बाद संचालक को स्टोर में रखी सभी दवाइयों को संबंधित कंपनियों को वापस करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्धारित समय में दवाइयाँ वापस नहीं की जाती हैं, तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औषधि प्रशासन जिले में अवैध और अनियमित दवा कारोबार पर कड़ी निगरानी रखने के लिए समय-समय पर निरीक्षण अभियान चलाता रहता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.