• Sun. Feb 15th, 2026

कोसिकलां में कैश डालने आई वैन को टूटा मिला एटीएम, तोड़-फोड़ की आशंका

ByVijay Singhal

Nov 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में घंटाघर पर इंडिया-1 के एटीएम में कैश डालने आई कैश वैन के कर्मचारियों को एटीएम टूटा मिला है। टीम ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घंटाघर के समीप इंडिया-1का एटीएम लगा हुआ है। मंगलवार की शाम को कैश वैन टीम के कर्मचारी कैश डालने के लिए यहां पहुंचे। जैसे ही टीम ने एटीएम में प्रवेश किया तो एटीएम को टूटा देखा। देखकर ऐसा माना जा रहा है कि बदमाशों ने एटीएम लूटने के प्रयास में जमकर तोड़-फोड़ की है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और बैंक अधिकारियों को दी। एटीएम बूथ में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा हुआ था। पुलिस ने एटीएम के भीतर की स्थिति का निरीक्षण किया। मशीन से रकम गायब है या नहीं, इसका पता जांच के बाद लग सकेगा। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। संभावित संदिग्धों की तलाश की जा रही है। प्रशासन और बैंकों का दावा है कि एटीएम बूथ पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है और यहां से चौबीस घंटे नकदी निकाली जा सकती है। लेकिन नगर के एटीएम बूथ सुरक्षित नजर नहीं आ रहे हैं। रात के समय तो यहां सुरक्षा गार्ड भी उपलब्ध नहीं है और न ही निगरानी की कोई व्यवस्था है। कई बार तो रात में नगर के एटीएम को बंद कर दिया जाता है। ऐसे में लोगों को यदि रात में नकदी निकालने की जरूरत पड़ जाए तो भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। नगर में 15 से अधिक एटीएम और बैंक की शाखाएं हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.