• Sun. Feb 15th, 2026

बीएसए कॉलेज में एबीवीपी का हंगामा

ByVijay Singhal

Nov 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए कॉलेज की जमीन और वित्तीय घोटाले के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जमकर हंगामा किया। कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे के भीतर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो कॉलेज से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारी सुबह 10 बजे बीएसए कॉलेज परिसर में पहुंच गए और मुख्य गेट को बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंध समिति पर छात्रों की फीस और भूमि को खुर्द बुर्द करने के आरोप लगाए। संगठन मंत्री रौनक पाल ने कहा कि छात्रों की फीस का गबन किया गया है। करोड़ों की बेशकीमती भूमि को खुर्द बुर्द कर करोड़ों का लाभ कमाया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे तक इस मामले में भू माफियाओं और घोटालेबाजों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। बीएसए कॉलेज से डीएम कार्यालय तक मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 10 सूत्रीय ज्ञापन दिया है। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमन पांडेय, अमन शर्मा, शिवा गौतम, प्रिया राजपूत, कपिल शर्मा, संध्या, वंशिता, विधि समेत अन्य शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.