• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सवारियां सबसे ज्यादा, वहां दौड़ रहीं सिर्फ छह बसें

ByVijay Singhal

Nov 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर विकास विभाग द्वारा मथुरा-वृंदावन के बीच चलने वाले सैकड़ों यात्रियों की उपेक्षा की जा रही है। 50 ई बसों में से मात्र 6 बस ही संचालित की जा रही हैं। प्रतिदिन छात्र और नौकरी पेशा लोगों को बसों के उपलब्ध न होने पर डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। नगर विकास विभाग द्वारा शहर के लिए 50 ई-बसों का संचालन शुरू किया था, लेकिन वर्तमान में 50 ई-बसों में से 12 ई बस बैटरी खराब होने के कारण शोपीस बनी हुई हैं। शेष 38 ई-बसों में से सर्वाधिक 19 बसों को नगर से 50 किलोमीटर दूर बरसाना के लिए और 12 बसों को गोवर्धन के लिए संचालित किया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन शहर के बीच मात्र 6 बसों का संचालन हो रहा है। जबकि सर्वाधिक यात्री इस रूट पर ही आवागमन करते हैं। इस रूट की लंबे समय से उपेक्षा के कारण नगर से मथुरा जाने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अधिवक्ता, नौकरीपेशा लोग ऑटो और डग्गेमार वाहनों से यात्रा करने को मजबूर हैं। अधिवक्ता कृष्णपाल सिंह, पूर्व सभासद मुस्तफा आलम, छोटे ठाकुर ने नगर विकास विभाग के प्रति रोष जताते हुए कहा कि नगर वासियों को परिवहन सेवा देने के लिए ई बसों का संचालन किया गया, लेकिन जिस रूट पर सबसे अधिक बसों का संचालन होना था, उस पर नहीं हो रहा है। नगरवासी एवं बाहर से आने वाले यात्री परिवहन साधन न मिलने पर परेशानी का सामना कर रहे हैं। ई बस चार्जिंग स्टेशन प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि पुलिस का दबाव, ऑटो और ई रिक्शों की अधिक संख्या के कारण मथुरा-वृंदावन रूट पर 50 में से छह ई बसों का ही संचालन हो पा रहा है। पुलिस का कहना है कि ई बसों से जाम लगता है। ऑटो भी अधिक संचालित हो रहे हैं। इस कारण यात्री कम मिल पाते हैं। व्यवस्था में सुधार होगा तो ई बसों की संख्या इस रूट पर बढ़ाई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.