• Sun. Feb 15th, 2026

राया में रन फॉर यूनिटी पदयात्रा का शुभारंभ करने आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

ByVijay Singhal

Nov 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में आयराखेड़ा में रन फॉर यूनिटी पदयात्रा का शुभारंभ करने जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह मांट क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे का राया आगमन पर बल्देव रोड स्थित समाजसेवी भूपेश अग्रवाल ने अपने आवास पर जोरदार स्वागत किया । इस दौरान भाजपा नेता डॉ रघुराज चौधरी जगदीश चौधरी रविकांत वर्मा चंद्रमोहन अग्रवाल हरीश अग्रवाल अमित अग्रवाल अजित प्रधान देवेश अग्रवाल सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम आयराखेड़ा में सोमवार को रन फॉर यूनिटी पदयात्रा निकाली गयी जिसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने किया । उक्त पदयात्रा आयराखेड़ा कालेज मैदान पैंठं मोहल्ला से प्रारंभ होकर नीमगांव तक निकाली गयी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत की नींव रखने का कार्य किया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अदम्य गति से विकास एकता और राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर बढ़ रहा है। विधायक राजेश चौधरी ने कहा यूनिटी पैदल मार्च संगठन समर्पण और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना का उत्कृष्ट प्रतीक है। देश की एकता और विकास जनता की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य बलदेब क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय भूपेश अग्रवाल डॉ रघुराज चौधरी सतपाल चौधरी पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा मण्डल अधिक राजेश चौधरी रामकुमार उपाध्याय हरिओम चौधरी सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन भाजपा नेता मुकेश वार्ष्णेय ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.