• Sun. Feb 15th, 2026

गांव मीरपुर में एक बोरे में हलचल होने पर खोला तो उसमें निकला अजगर

ByVijay Singhal

Nov 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर के गांव मीरपुर में एक बोरे में हलचल होने पर खोला तो उसमें अजगर निकला। लोग भाग गए, बाद में अजगर को ड्रम में बंद कर वन टीम के सुपुर्द किया। गांव मीरपुर में रविवार सुबह नेत्रपाल शर्मा की दुकान के बाहर लावारिस हालत में एक बंद बोरा रखा मिला। दुकानदार ने देखा तो अंदर किसी के होने की हलचल हो रही थी।आसपास लोगों से पूछा तो अनभिज्ञता जताई। दुकानदार ने आसपास लोगों के सामने बोरे को खुलवा कर देखा तो उसमें से अजगर बाहर निकल आया। भय के कारण लोग भाग खड़े हुए। बाद में लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को ड्रम में किसी तरह बंद किया। अजगर वनकर्मियों के सुपुर्द किया, जिसे टीम ने जंगल में छोड़ दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.