• Sun. Feb 15th, 2026

व्रन्दावन में नगर निगम ने 29 जगहों से अतिक्रमण हटाए, दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी

ByVijay Singhal

Nov 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया। नगर आयुक्त जग प्रवेश के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत नटवर नगर क्षेत्र में 29 स्थायी सीढ़ियों और रैंप को ध्वस्त कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी के निर्देशन और प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल आर.के. सिंह की उपस्थिति में हुई। निगम की टीम ने क्षेत्र का पैदल निरीक्षण कर अवैध निर्माणों को हटाने के आदेश दिए, जिसके बाद जेसीबी की मदद से इन संरचनाओं को तोड़ा गया। सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने बताया कि इन स्थायी संरचनाओं के कारण आवागमन में लगातार बाधा की शिकायतें मिल रही थीं।
प्रवर्तन टीम ने वृंदावन शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इनमें चुंगी चौराहा, निधिवन मार्ग, घाट रमणरेती चौकी, विद्यापीठ चौराहा, हरी निकुंज, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, मल्टीलेवल कार पार्किंग और छटीकरा चार धाम रोड शामिल हैं। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि धार्मिक नगरी वृंदावन में बढ़ते यातायात दबाव और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। निगम ने व्यापारियों और स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.