हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह में डिवाइडर से बाइक टकराने ने दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। फरह क्षेत्र में एनएच 19 पर दोपहर एक बजे करीब सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। रांची बांगर, टाउनशिप निवासी तीन दोस्त बिट्टू उर्फ विवेक (20), दीपक उर्फ नागेश (21) और पारस (17) बाइक से टाउनशिप से आगरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में फरह के स्टेट बैंक के सामने ट्रक को ओवरटेक करने में उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में तीनों युवक उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। मौके पर ही बिट्टू और दीपक की मौत हो गई, जबकि पारस गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पारस को आगरा रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
