हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में सनातन एकता पदयात्रा के दौरान सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 19 मोबाइल फोन, तीन चाकू और एक कार बरामद की गई है। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि बाईपास तिराहे पर पदयात्रा के कारण दिल्ली से मथुरा की ओर आने वाले वाहनों का डायवर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं की सूचना मिली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने टीम के साथ रात करीब नौ बजे कोसी-कामर मार्ग स्थित श्मशान घाट के पास घेराबंदी कर छह युवकों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों की पहचान फिरोजाबाद के मोहल्ला खेड़ा वाली गली निवासी टीटू उर्फ लालता, थाना रामगढ़ के कोहिनूर रोड निवासी शहवान और सलमान, थाना उत्तर के टापा कलां कबीरनगर निवासी राहुल और शैलेश, तथा थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बिहारीपुर निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई। गिरफ्तार युवकों ने स्वीकार किया कि वे करीब दो दर्जन साथियों के साथ दिल्ली से पदयात्रा में शामिल हुए थे और भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करते थे। उनके कुछ साथी चोरी की वारदात के बाद दूसरे वाहन से फरार हो गए। गिरोह के अधिकांश सदस्य 19 से 20 वर्ष की उम्र के हैं।पुलिस के अनुसार, 10 से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने चोरी हुए मोबाइल फोन की पहचान कर ली है, जिन्हें उन्हें वापस सौंप दिया गया है। शेष बरामद फोन के वास्तविक मालिकों की तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि गिरोह के मुख्य सरगना शैलेश से पूछताछ में और भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
