हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी बोर्ड 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारी तेज हो गई है। जिले में परीक्षा केंद्रों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब केंद्रों की ऑनलाइन फीडिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए 548 संस्थानों से आख्याएं प्राप्त हुई हैं। जबकि पिछले वर्ष केवल 120 परीक्षा केंद्रों पर ही बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया था।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा गठित सत्यापन टीमों ने निर्धारित मानकों के अनुसार सभी संस्थानों का भौतिक निरीक्षण किया है। टीमों ने स्कूलों में बैठने की क्षमता, सुरक्षा व्यवस्था, भवन की स्थिति, सीसीटीवी कैमरे, बिजली व्यवस्था, अलग शौचालय, पेयजल व अन्य अनिवार्य सुविधाओं की जांच की हैं। जिन संस्थानों में खामियां पाई गईं, उन्हें सूची से बाहर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार से फीडिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। जो कि 24 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से अंतिम सूची दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक जारी किए जाने की संभावना है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
