• Sun. Feb 15th, 2026

अधिवेशन में चौधरी जयंत चुने गए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष

ByVijay Singhal

Nov 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन रविवार को अनाज मंडी में किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह को तीन वर्ष के लिए पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन में 14 प्रदेशों के अध्यक्ष, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल सिंह, एमएलसी, सभी विधायक, सांसद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। जयंत चौधरी के नाम का प्रस्ताव पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. यशवीर सिंह ने रखा। सभी ने सर्व सम्मति से उनकी पुन: अध्यक्ष पर ताजपोशी की गई। परिणाम घोषित होते ही पंडाल जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर जयंत चौधरी ने कहा कि छाता की बरसों से बंद पड़ी शुगर मिल को अति शीघ्र शुरू कराकर किसानों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मिल क्षेत्र के किसानों की आर्थिक धुरी है और इसके पुनः प्रारंभ होने से हजारों परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा। वे मु्द्दे पर राज्य सरकार से शीघ्र वार्ता करेंगे। चौधरी चरण सिंह की विचारधारा का स्मरण, अजित सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के बाद जयंत ने कहा कि रालोद की आत्मा किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह की विचारधारा में बसती है। कोसीकलां। चौधरी जयंत सिंह पहली बार मई 2021 में रालोद के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। उनके पिता चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद चौधरी को इस पद के लिए चुना गया था। चौधरी अजित सिंह का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मई 2021 को निधन हो गया था। तब पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जयंत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस समय चौधरी जयंत पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.