हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जमुनापार क्षेत्र में एक युवक का शव यमुना नदी से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान रोशन विहार कॉलोनी, थाना जमुनापार निवासी 35 वर्षीय शिवजी पुत्र अर्जुन के रूप में हुई है। शिवजी 12 नवंबर की शाम से लापता थे, और उनका शव 13 नवंबर को मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने लोहवान बगीचे के समीप रोशन विहार कॉलोनी की सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी आशना चौधरी, सीओ और थाना जमुनापार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एएसपी आईपीएस आशना चौधरी ने बताया कि मृतक का शव यमुना नदी से बरामद किया गया है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौके से जाम खुलवाया और स्थानीय लोगों को शांत किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिवजी की किसी से पुरानी रंजिश थी और उनकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
