हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू की और घटनास्थल को सुरक्षित किया। मृतक की उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष बताई जा रही है। चौकी प्रभारी अरविंद सिवाल के अनुसार, शव के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। हालांकि, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, लेकिन उसमें मौजूद नंबरों से संपर्क करने के बाद भी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी। प्रथम दृष्टया वृद्ध की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई प्रतीत होती है। शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस की पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक पिछले कुछ समय से इसी क्षेत्र में भिक्षावृत्ति कर जीवनयापन कर रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे जंक्शन रोड और रेलवे कॉलोनी के आसपास अक्सर देखा था, लेकिन उसकी व्यक्तिगत जानकारी किसी को नहीं थी। चौकी प्रभारी सिवाल ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की जा रही हैं। मृतक की तस्वीरें अन्य जनपदों की पुलिस को भी भेजी गई हैं, ताकि जल्द से जल्द पहचान स्थापित हो सके। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर 72 घंटे के लिए जिला मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान और उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
