हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नई दिल्ली में लाल किले के पास हुई विस्फोट की घटना काे लेकर धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताया है। इस घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गोपाल खार परिक्रमा मार्ग स्थित भागवत मंदिरम में धर्म रक्षा संघ द्वारा बुलाई गई शोक सभा की अध्यक्षता आचार्य बद्रीश महाराज ने की। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि बागेश्वर धाम की सनातन हिंदू एकता यात्रा के समय दिल्ली में विस्फोटक घटना हुई है। आतंकवादियों के आकाओं को यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि सनातनी समाज ऐसी घटनाओं से विचलित होने वाला नहीं है। धर्म रक्षा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि आतंकवादियों की यह कायराना पूर्ण हरकत है। इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार को सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। आतंकवादी पदयात्रा की भीड़ में घुसकर कोई भी घटना कर सकते हैं। इस दौरान श्रीदास प्रजापति, बाबा विनोद गिरी, सुभाष दास बाबा, श्रीदास, श्याम सुंदर दास, फकद दास समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
