हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा एक बार फिर स्थगित हो गई। तड़के श्रद्धालु सड़क पर इंतजार करते रहे, लेकिन महाराज यात्रा पर नहीं आए। यात्रा अभी कुछ दिन और स्थगित रहेगी। इसकी वजह है महाराज और लोगों की सुरक्षा। चूंकि दिल्ली में हुए विस्फोट के कारण पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर रखा है। ऐसे में महाराज की पदयात्रा में भी लोगों की भीड़ हो जाती है। संत प्रेमानंद महाराज रोजाना रात को श्रीकृष्ण शरणम आश्रम से श्री राधेहित केलिकुंज आश्रम तक पदयात्रा करते हैं। महाराज के दर्शन को लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। सड़क पर दोनों ओर लोग खड़े होकर संत महाराज के दर्शन करने के लिए इंतजार करते हैं। मंगलवार को महाराज की पदयात्रा स्थगित हुई तो सड़कों पर खडे़ श्रद्धालु मायूस हो गए। वह काफी देर से महाराज का इंतजार कर रहे थे। महाराज के आगमन से पूर्व शिष्य परिकर भी सड़क पर आ गए थे, लेकिन कुछ देर बाद पता लगा संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
