हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया के गांव भंकरपुर-बसैला में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। शुभारंभ ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डाॅ. कमलकांत उपमन्यु ने दो पहलवानों के हाथ मिलवा कर किया। उपमन्यु ने कहा कि आज के समय में देहात से कुश्ती दंगल जैसे आयोजन दूर होते जा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है। कुश्ती दंगल में पहवान अज्जू, कान्हा, सोनू, विपिन, केहरी, अजित, सोहिल, राममोहन व नरेश ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को पराजित कर जीत हासिल की। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनोज गोयल, चंद्रपाल सिंह, शिब्वो पहलवान, भूपेश अग्रवाल, हरेंद्र सिंह, हरिओम पहलवान आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
