• Mon. Feb 16th, 2026

कोसिकलां में कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों को चलाने की मांग

ByVijay Singhal

Nov 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में कोरोना के बाद देश में भले ही जिंदगी पटरी पर लौट आई हो, पर कोसीकलां में ठहर सी गई है। प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा क्षेत्र, परिवहन की बेहतर व्यवस्थाओं का मोहताज है। कई अहम ट्रेनों का संचालन और ठहराव न होने से यात्री परेशान हैं। जेडआरयूसीसी सदस्य संजय अग्रवाल के कैंप कार्यालय नंद भवन में शाम को आयोजित बैठक में योगेश शर्मा ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के बाद से आज तक ईएमयू, एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं हो सका है। दिल्ली-आगरा पैसेंजर ट्रेन, कोसी से आगरा जाने वाली ईएमयू सवारी गाड़ी, मुंबई-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, तूफान मेल आदि ट्रेन बंद पड़ी हैं। दीपक अग्रवाल, राजेश कुमार, सुनील, रामहेत ने कहा कि स्थानीय और औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को दूसरे शहरों में निजी साधनों से जाना पड़ रहा है। जेडआरयूसीसी सदस्य संजय अग्रवाल ने दैनिक यात्रियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही उत्तर- मध्य रेलवे के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का निदान कराया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.