• Mon. Feb 16th, 2026

छटीकरा रोड पर जाम, एक घंटे तक फंसे रहे वाहन

ByVijay Singhal

Nov 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा रोड पर मल्टीलेवल पार्किंग के सामने एक घंटे तक जाम लगा रहा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को काफी देर तक जाम में फंसे रहने को मजबूर होना पड़ा। जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को एक तरफ कर बमुश्किल जाम खुलवाया गया। दरअसल, मल्टीलेवल पार्किंग के सामने बने कट पर एक ट्रैक्टर पानी से भरे टैंकर को लेकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया था। जिससे यहां जाम लग गया। पार्किंग के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने जेसीबी मंगवाकर टैंकर को एक तरफ कराया। तब जाकर वाहन निकल सके। दिल्ली, फरीदाबाद, अलवर, भरतपुर, आगरा सहित अन्य स्थानों से आए श्रद्धालु और उनके बच्चे जाम में फंसे रहे। गनीमत रही कि ट्रैक्टर डिवाडर पर चढ़कर रुक गया। यहां थोड़ा आगे स्ट्रीट लाइट का खंभा भी लगा हुआ था। इससे हादसा और भी बड़ा हो सकता था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.