• Mon. Feb 16th, 2026

व्रन्दावन के होटल कर्मियों ने मुंबई के पर्यटकों लाठी से हमला, तीन घायल, कमरे को लेकर बिबाद

ByVijay Singhal

Nov 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में केशवधाम पुलिस चौकी क्षेत्र में कमरा न लेने पर होटल कर्मचारी ने मुंबई के श्रद्धालु परिवार के दस्तावेज फाड़ दिए और उन पर लाठी से हमला बोल दिया। तीन लोग घायल हुए हैं। घायल युवक अपने ताऊ को मुंबई एटीएस में अधिकारी बता रहा है। पुलिस द्वारा एनसीआर दर्ज किए जाने पर श्रद्धालु नाराज होकर मुंबई चले गए। मुंबई सेंट्रल निवासी दीपक बाघेला छह स्वजन के साथ रविवार को वृंदावन घूमने आए थे। केशवधाम पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित गोविंद राधे होटल में वह तीन दिन के लिए दो कमरे बुक कराने के लिए पहुंचे। रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारी और श्रद्धालु के बीच कमरों का किराया 7800 रुपये तय हो गया। होटल संचालक आया तो कर्मचारी ने श्रद्धालुओं को किराया बढ़ाकर नौ हजार रुपये बताया। श्रद्धालु ने अपने और परिवार के आधार कार्ड की फोटो कॉपी वापस मांगी तो विवाद शुरू हो गया। दीपक का आरोप है कि होटलकर्मी ने उनके दस्तावेज की फोटोकापी फाड़ दी और उनकी मां से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। विरोध किया तो होटल के चार-पांच कर्मचारी आ गए और उन पर लाठियों से प्रहार करना शुरू कर दिया। इसमें दीपक के सिर में चोट, बहन सोहानी एवं छोटे भाई रित्विक घायल हो गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.