• Wed. Apr 29th, 2026

रोडवेज की आठ नई बसें कराएंगी श्रद्धालुओं को राधारानी के दर्शन

ByVijay Singhal

Nov 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन से गोवर्धन और बरसाना जाने वाले तीर्थ यात्रियों को अब ई-बसों का इंतजार नहीं करना होगा। निगम के अधिकारियों ने इस समस्या का हल निकाल लिया है। आज रविवार से रोडवेज द्वारा वृंदावन से बरसाना के बीच आठ नई बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। आए दिन गोवर्धन और बरसाना जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी से निजात मिलने जा रही है। यह नई बसें आयशर कंपनी की हैं और इनमें 50 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इन बसों को चलाने के लिए समय सारिणी बनाई जा रही है। बसों का संचालन मथुरा, वृंदावन, छंटीकरा, राल, गोवर्धन और बरसाना आदि स्थानों से होगा। इसके अलावा यात्रियों के कहने पर उन्हें उतारने के लिए बस रोकी जाएगी। इन बसों के चलने से तीर्थ यात्रियों के साथ साथ स्थानीय लोगाें और अध्यनरत छात्र छात्राओं को सहूलियत मिलेगी। इससे ई बसों के चालक परिचालकों की मनमर्जी पर भी अंकुश लगेगा।
एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को गोवर्धन और बरसाना जाने वाले यात्रियों द्वारा हंगामा काटे जाने का मामला सामने आया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नौ अक्टूबर से आठ नई बसें चलाई जाएंगी। चालक परिचालकों को यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी गई है। बस को बागे बढ़ाने के लिए परिचालक चालक से चलो राधे संबोधन करेंगे। इससे ब्रज में हर जगह यात्रियों को राधे नाम की महिमा का एहसास होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.