• Mon. Feb 16th, 2026

जयपुर से अपहृत किशोरी मथुरा जंक्शन पर मिली

ByVijay Singhal

Nov 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जयपुर से अपहृत किशोरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भटकती मिली। सूचना पर जयपुर पुलिस के साथ परिजन जीआरपी थाने पहुंचे। किशोरी को परिजन अपने साथ ले गए। जयपुर के भाकरोटा थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 30 अक्तूबर को अचानक लापता हो गई थी। किशोरी के परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट भाकरोटा थाने में दर्ज कराई। गुरुवार की रात को जीआरपी थाने की क्यूआरटी को जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर एक किशोरी भटकती मिली। जीआरपी की टीम ने किशोरी से पूछताछ की तो पता चला कि वह घर से चली आई है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि किशोरी से मिली जानकारी के बाद उसके परिजनों से बात की गई। उन्होंने बताया कि किशोरी 30 अक्तूबर से लापता है। उसके अपहरण की रिपोर्ट भाकरोटा थाने में दर्ज है। इस सूचना के बाद भाकरोटा थाना पुलिस के साथ शुक्रवार को परिजन थाने पहुंचे। किशोरी को पुलिस की मौजूदगी में परिजनों के सौंप दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.