हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया के गांव इटौरा में खेत का कब्जा दिलाने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों ने धक्का मुक्की कर दी। इस दौरान कुछ महिलाओं ने पुलिस पर ज्वलनशील पदार्थ (केमिकल) फेंक दिया, जिससे तीन महिला कांस्टेबल झुलस गईं। तीनों को सौनई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पदार्थ की फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। गांव इटौरा में अजय ने खेत खरीदा था। इसकी पैमाइश करने पर खेत की लम्बाई-चौड़ाई कम दिखी तो उसने राजस्व विभाग से शिकायत की। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम पैमाइश कर चली आई। गुरुवार शाम बिचपुरी चौकी की पुलिस अजय को कब्जा दिलाने खेत पर पहुंच गई। दूसरे पक्ष के दौलतराम ने इसका विरोध किया। उसका कहना था कि राजस्व विभाग की टीम साथ नहीं आयी तो पुलिस कब्जा कैसे दिला सकती है। विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस टीम से धक्का-मुक्की कर दी। तभी कुछ महिलाओं ने पहले अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला फिर पुलिस के ऊपर फेंक दिया। इससे तीन महिला कांस्टेबलों को शरीर और आंखों में जलन होने लगी। घायल हुईं तीनों महिला कांस्टेबल को सौनई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम लौट गयी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विपिन ने बताया कि शाम को महिला कांस्टेबल अनीता, शीला, ममता को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया था, उन पर तेज गंध वाला बदबूदार लिक्विड डाला गया है, जिससे उनके शरीर और आंखों में में जलन हो रही थी। उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि महिलाओं ने पहले अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला और फिर पुलिस कांस्टेबल पर भी फेंक दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
