• Mon. Feb 16th, 2026

यमुना में मिला बालिका का शव:पुलिस कर रही पहचान की कोशिश; पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

ByVijay Singhal

Nov 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के यमुना नदी में अज्ञात युवती का शव तैरता मिला। शव को यमुना नदी में तैरता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को यमुना नदी से बहार निकलवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस युवती के शव की शिनाख्त में जुट गयी है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के यमुना नदी में एक अज्ञात युवती का शव तैरता मिला। यमुना में नहाने गये लोगों ने शव दोख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को यमुना से बाहर निकाला। शव को बहार निकालने के बाद उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पेंट की जेब से मोबाइल फ़ोन मिला जिससे युवती की पहचान की जा सके। देखने से ऐसा प्रतीत लग रहा था कि शव कई दिन पुराना है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के पहनावे से ऐसा लग रहा है की युवती किसी अच्छे घर से ताल्लुक रखती है। पुलिस युवती के शव की शिनाख्स्त में जुट गयी है। अभी तक पता नहीं चल सका है कि ये लड़की कौन है और कहां की रहने वाली है। घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि थाना सदर बाजार थाना क्षेत्र में यमुना नदी में युवती की मिली है, जेब से एक मोबाइल मिला है उसके आधार पर उसकी शिनाख्त की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.