• Mon. Feb 16th, 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मैक्स गाड़ी, 16 लोग घायल, हरिद्वार से गंगास्नान कर लौट रहे थे सभी

ByVijay Singhal

Nov 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील-गौमत रोड स्थित हरिद्वार से गंगास्नान कर लौट रही किशोरियों और युवतियों से भरी मैक्स गाड़ी गुरुवार तड़के हादसे का शिकार हो गई। नौहझील-गौमत रोड स्थित बृजधाम फार्म हाउस के समीप सुबह लगभग छह बजे ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्ऱॉली ने ओवरटेक करने के प्रयास में पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 11 किशोरियों, तीन युवतियों और दो युवकों सहित 16 लोग घायल हो गए। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैक्टर-ट्राली चालक दुर्घटना के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों और पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल  चार किशोरियों दीक्षा (15), प्रभा (12), लक्ष्मी (15), खुशबू (12) और युवती राधा (20) निवासी नगला भूपसिंह, थाना मांट को प्राथमिक उपचार के बाद मथुरा रेफर कर दिया।वहीं, नगला भूपसिंह निवासी डॉली (17), पूजा (18), नीरज (32), दुर्गेश (17), काजल (15), रामकिशन (38), कोमल (12), निशा (14) और बिजौली निवासी गरिमा (15), विक्रम (23) व रचना (15) को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि सभी श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर गंगास्नान करने बुधवार को हरिद्वार गए थे। बुधवार रात लगभग साढ़े 8 बजे स्नान कर सभी अपने गांवों के लिए रवाना हुए थे। तड़के जब वे नौहझील क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। राहगीरों द्वारा सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी सोनू सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक अंकित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भिजवाया। थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से हादसा हुआ है।16 घायल हैं।फरार ट्रैक्टर-ट्राली चालक की तलाश शुरू कर दी है।अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.