हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा निवासी कारोबारी मनीष अग्रवाल बुधवार रात से लापता हो गए। परिवार वालों ने उनके अपहरण की आशंका जताई है। भाई अमित अग्रवाल ने बताया कि वह बीते एक सप्ताह से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उनका हालनगंज में चांदी का कारोबार है। बुधवार रात 8:00 बजे घर पर बिना बताए स्कूटी से निकल गए। देर रात तक परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिवार वाले परेशान होने लगे उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो सुबह 9:00 बजे नए बस स्टैंड पर उनकी स्कूटी बरामद हुई। हालांकि उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। भाई ने बताया कि मनीष ने घर से निकलने के बाद अपने दोस्त को मैसेज किया कि उन्हें शहर के एक चर्चित डॉक्टर बीते एक सप्ताह से परेशान कर रहा है। हालांकि पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
