• Mon. Feb 16th, 2026

मांट में युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, गुस्साए घरवालों ने लगाया जाम

ByVijay Singhal

Nov 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट- वृदावन मार्ग पर राजकीय महाविद्यालय के समीप बाइक पर सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद किया है। वहीं गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। गुरुवार को थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट-वृंदावन मार्ग पर राजकीय महाविद्यालय के समीप बाइक पर सवार मांट राजा निवासी अक्कू पुत्र विजय सिंह गोली मारकर हत्या कर दी। जब इसकी सूचना मिली मौके पहुंची पुलिस ने शव के पास एक तमंचा बरामद किया। घटना के गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर जाम लगा दिया और पुलिस पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि परिजनों को जाम को खुलवाने के लिए समझाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.