• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा में देव दीपावली पर जगमगाए यमुना घाट,असंख्य दीपकों से हुआ भव्य आयोजन,

ByVijay Singhal

Nov 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को यमुना के घाटों पर देव दीपावली महोत्सव मनाया गया। देव दीपावली महोत्सव समिति ने यमुना तट के सभी घाटों पर असंख्य दीप प्रज्वलित किए, जिससे पूरा तट दिव्य प्रकाश से जगमगा उठा। मुख्य आयोजन स्वामी घाट स्थित यमुना मंदिर परिसर में भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति और श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
महोत्सव का शुभारंभ भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा, श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संस्थापक पंडित श्याम शर्मा और यमुना भक्त पंकज चतुर्वेदी महाराज ने किया। उन्होंने वेद मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान आचार्य लंबू पंडित के नेतृत्व में स्वस्तिवाचन एवं वैदिक मंगलाचरण हुआ, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। पंडित रामगोपाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि देव दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने यमुना को हमारी सांस्कृतिक पहचान और श्रद्धा की धारा बताते हुए सभी श्रद्धालुओं से इसके संरक्षण को व्यक्तिगत संकल्प के रूप में अपनाने का आह्वान किया। पंकज चतुर्वेदी महाराज ने कहा कि मां यमुना की सेवा और स्वच्छता हर भक्त का धर्म है। महोत्सव के दौरान कृष्णगंगा घाट से लेकर ध्रुव घाट तक और यमुना पार तक भव्य लाइटिंग की गई। नावों पर राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न घाटों पर भजन संध्या, रासलीला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर यमुना में प्रवाहित किए। इस अवसर पर कुशल पाल शर्मा, गौरव शर्मा, केके शर्मा, अर्जुन पंडित, आशीष शर्मा, ललित स्वामी, संजय हरियाणा, कन्हैया लाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। देर रात तक यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.