हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र में अपने घर के बाहर खड़ी दो बहनों में से एक युवती को उसके पड़ोसी ने बीच सड़क पर थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी हर्ष सारस्वत लंबे समय से युवती का उत्पीड़न कर रहा था और कथित तौर पर दबाव बनाकर अवैध संबंध बनाने की कोशिश करता था। उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। रिफाइनरी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस पहले ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करती तो आरोपी ऐसी घटना को अंजाम नहीं दे सकता था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
