हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के श्री बांकेबिहारी मंदिर में हाईपावर्ड कमेटी को बने तीन माह का समय हो गया है, लेकिन अभी तक श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए कोई काम नहीं हो पाया है। मंदिर में कमेटी के अध्यक्ष सहित सदस्य आधा दर्जन बार निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन उनकी कार्रवाई अभी तक कागजों पर ही दिखाई रही है। मंदिर में जमीनी स्तर पर सुविधाओं को लेकर कुछ नहीं हुआ। मंदिर में दर्शन को लेकर आपाधापी का माहौल बना हुआ है। खुद अध्यक्ष जब आम श्रद्धालुओं की तरह गए तो भीड़ में परेशान हो गए। बांकेबिहारी मंदिर में पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं की बीच हुई मारपीट का मामला वहां की अव्यवस्थाओं को उजागर कर रहा है। यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच भी विवाद हो चुका है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। मंदिर परिसर में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना होता है, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी वहां व्यवस्थाएं नहीं बन पा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाईपावर्ड कमेटी पिछले तीन महीनों में कई बार निरीक्षण कर चुकी है। लेकिन सुगम दर्शन की व्यवस्था नहीं बना पाई है। कमेटी के कई आदेश पालन होने के लिए राह देख रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
