• Mon. Feb 16th, 2026

हाथरस के युवक की गहवर कुंड में डूबने से मौत

ByVijay Singhal

Nov 5, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। बरसाना थाना अंतर्गत गहवर कुंड में डूबने से हाथरस के युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंड से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। हाथरस के नया बांस किले के पीछे, हाथरस गेट निवासी श्याम मोहन शर्मा (33) पिछले काफी समय से साधु बन अपनी भुआ के यहां बरसाना में रह रहा था। बताते हैं कि सोमवार शाम श्याम मोहन संदिग्ध परिस्थिति में गहवर कुंड में कूदने से पानी में डूब गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मंगलवार को शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम को भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक बरसाना चेतराम शर्मा ने बताया कि मृतक बरसाना में अपनी भुआ के यहां साधु बनकर रह रहा था। कुंड में डूबने से मौत होने पर शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को  भिजवाया गया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.