• Mon. Feb 16th, 2026

गोवर्धन में चरण वंदना के साथ छप्पनभोग मनोरथ की तैयारियां प्रारंभ

ByVijay Singhal

Nov 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार, आगरा द्वारा 22 दिसंबर, 2025 से गोवर्धन धाम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय छप्पन भोग मनोरथ महोत्सव की सफलता के लिए सोमवार को श्री गिरिराज महाराज के समक्ष कार्ष्णि आश्रम, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में अरदास और अभिषेक किया गया। भक्तों ने गिरिराज चरणों में भाव अर्पित कर आयोजन की मंगल सिद्धि की प्रार्थना की। कार्ष्णि गुरु हरिओम जी महाराज के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक महाराज का अभिषेक, पुष्पार्चन, धूप-दीप पूजा एवं दिव्य आरती सम्पन्न हुई। गुरु महाराज ने सेवा और समर्पण का संदेश देते हुए कहा कि गिरिराज महाराज की सेवा वही प्राप्त कर सकता है, जिसे स्वयं ठाकुर प्रसन्न होकर चुनते हैं। छप्पन भोग मनोरथ भक्तों की आस्था और भक्तिभाव का अनुपम उत्सव है। संस्था के चरण सेवक अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल ने बताया कि छप्पन भोग मनोरथ का उद्देश्य श्रद्धालुओं में भक्ति, सेवा, गौ-सेवा और समाज में प्रेम एवं सद्भाव को बढ़ावा देना है।
छप्पन भोग मनोरथ की श्रृंखला में 10 नवंबर को आगरा स्थित बल्केश्वर गोशाला में गोमाता के छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अभिषेक सिंघल, बृजमोहन रेपुरिया, विष्णु गोयल, अशोक कुमार, मुकेश अग्रवाल, संजय बंसल, राकेश गर्ग, सीमा गोयल, स्वीटी गर्ग, उर्मिला माहेश्वरी, प्राची अग्रवाल, आरती बंसल आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.