हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्री बांकेबिहारी मंदिर परिसर में गेट नंबर पांच के नजदीक स्थित गणेश मंदिर का ताला सोमवार की सुबह लगा मिला। इस पर सेवायत परेशान हो गए। ताला लगा होने के कारण पूजा-अर्चना भी नहीं की जा सकी। इस घटनाक्रम पर सेवायतों में खासा रोष व्याप्त है। जब मंदिर में दर्शनों का समय हुआ तो गणेश मंदिर के गेट पर ताला लटका देखकर सेवायतों का जमावड़ा लग गया। काफी देर तक उचित कारण की जानकारी नहीं हुई तो सेवायतों ने जिलाधिकारी, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। मंदिर के सेवायत विजय कृष्ण गोस्वामी, अविनाश गोस्वामी, सरस गोस्वामी और आशीष गोस्वामी ने बताया कि हर रोज की तरह रात में ठाकुर श्री बांके बिहारी की सेवा पूरी कर मंदिर के पटों को बंद कर दिया जाता है। गणेश मंदिर पर कभी ताला नहीं लगाया जाता है। सोमवार की सुबह जब मंदिर को खोला गया तब गणेश मंदिर पर ताला देखकर सेवायत हैरान रह गए। सेवायतों ने हाईपावर्ड कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी पर ताला लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की भावना के साथ खिलवाड़ किया गया है। वहीं इस मामले दिनेश गोस्वामी ने बताया कि यह गणेश मंदिर गेट नंबर पांच के पास है और कुछ गोस्वामियों द्वारा श्रद्धालुओं का सामान इसी मंदिर में रखवाया जा रहा है। सामान की वजह से श्रद्धालु गणेशजी के दर्शन नहीं कर पाते हैं। सेवायत विजय गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में ठा. श्रीबांके बिहारी मंदिर के निर्माण के समय से ही भगवान गणेश जी विराजित हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
