• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा-वृंदावन में डेस्टिनेशन वेडिंग कारोबार को लगे पंख

ByVijay Singhal

Nov 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में विवाहोत्सव शुरू होते ही वृंदावन में रौनक लौट आई है। नगर अब डेस्टिनेशन वेडिंग का हॉट स्पॉट बन चुका है। नवंबर से फरवरी तक सैकड़ों शादियां यहां होने जा रही हैं, जिसमें करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है। होटल, धर्मशालाएं और गेस्ट हाउस पहले से ही बुक हो चुके हैं। शादी के लिए आने वाले दूल्हा-दुल्हन और उनके मेहमान देश-विदेशों से शामिल होने को आ रहे हैं। वृंदावन में यमुना किनारे बने शानदार वेडिंग लॉन, कुटिया-शैली के रिसॉर्ट और मंदिरों के आसपास की सजावट शादियों को भव्यता प्रदान कर रही है।
होटल और मैरिज होम संचालकों के अनुसार, देवोत्थान से लेकर बसंत पंचमी तक लगभग सभी बुकिंग फुल हो चुकी हैं। विवाह आयोजनों में फूल, सजावट, बैंड-बाजा, कैटरिंग, परिवहन और परिधान कारोबारियों की चांदी हो गई है। स्थानीय अर्थव्यवस्था में इससे बड़ा उछाल आने की उम्मीद है। पहले लोग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए गोवा, दिल्ली, गुरुग्राम जैसे शहर चुनते थे, लेकिन अब प्रेम की इस नगरी को प्राथमिकता के तौर पर चुना जा रहा है। एलीगेंस रिसार्ट के स्वामी सुरेन उतरेजा कहना है कि वृंदावन में उनके रिसार्ट में सहालग में हर रोज शादियां बुक हैं। कई लोगों को तो वापस करना पड़ा। ऐसी ही स्थिति अन्य जगहों पर भी है।

वहीं पंडितों का कहना है कि इस बार शुभ विवाह मुहूर्तों की संख्या अधिक होने से पूरे ब्रज में बैंड बाजा बरातों की धूम रहेगी। शादी के लिए वृंदावन को चुनने वालों का कहना है कि यहां के धार्मिक वातावरण में सात फेरे लेना जीवनभर की अनमोल अनुभूति है। यूपी वेडिंग इंडस्ट्री के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल बताते हैं कि प्रदेश में आगरा, मथुरा-वृंदावन, काशी, प्रयागराज में सबसे ज्यादा डेस्टिनेशन वेडिंग हो रही हैं। ब्रज के लजीज व्यंजन भी लोगों को यहां खींच लाते हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए रोड कनेक्टिविटी, होटल्स आदि की उपलब्धता देखी जाती है। वृंदावन के साथ ही गोवर्धन भी तेजी से इन शादियों के लिए पसंद किया जा रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.