हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मगोर्रा के एक गांव में बालिका के साथ नकाबपोश युवकों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर हैवानियत की थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो युवकों को चिह्नित कर लिया। घटना के बाद से गांव में पुलिस व पीएसी तैनात है। पीड़िता के बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। शनिवार की शाम को गांव में कुएं पर कपड़े धो रही बालिका के साथ बाइक सवार युवकों ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने तीन बाइक सवार युवकों के कुएं पर रुककर पानी पीने और इसके बाद उसे जबरन खींचकर ले जाने की बात कही थी। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। शनिवार को देर रात एक बजे एसएसपी श्लोक कुमार भी गांव पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। मामले के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत पुलिस की छह टीमें गठित की हैं। यह टीमें घटनास्थल समेत गांव से जुड़े मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखने के साथ ही लोगों से पूछताछ में कर रही हैं। वहीं पीड़ित बालिका को जिला अस्पताल से वृंदावन के सौ शैया अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस व पीएसी फोर्स तैनात की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
