हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना पर एनएच-19 हाईवे से की गई। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अपहरण का आरोपी एनएच-19 पर दिखाई दिया है। इसके बाद घेराबंदी कर आरोपी को मौके से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की बात कबूल की। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। वहीं, बरामद नाबालिग का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
7455095736
