• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा के औधूता में बाइक विवाद, फायरिंग में युवक घायल:दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, चार घायल

ByVijay Singhal

Nov 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के औधूता गांव में बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लग गई। मारपीट में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना तब हुई जब औधूता निवासी छोटे अपने खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। उसके परिजन जनक सिंह ने अपने घर के बाहर सड़क पर बाइक खड़ी कर रखी थी। छोटे ने ट्रैक्टर निकालने के लिए बाइक हटाने को कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान जनक सिंह पक्ष के एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली पड़ोसी सोनू के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हर प्रसाद, विमल और गिरधारी भी मारपीट में घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि यह विवाद बाइक हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद हुआ। जनक सिंह पक्ष की ओर से फायरिंग की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.