हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित ब्रजरज उत्सव में आध्यात्मिकता, कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। दोपहर में ब्रज संस्कृति की अखिल भारतीय ख्याति पर राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में देशभर से आए विद्वानों ने ब्रज की परंपरा, साहित्य, भक्ति और सांस्कृतिक विरासत पर अपने विचार प्रस्तुत किए। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने ब्रज से जुड़े अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। कहा कि ब्रज की सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा अद्वितीय है। वहीं एमवीडीए उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने भी कई विषयों पर विचार व्यक्त किए। इसके बाद शाम को अभिनेता पुनीत इस्सर एवं उनके पुत्र सिद्धार्थ इस्सर के उपदेशों से परिसर गूंजने लगा। मंच पर युद्धभूमि की झलक और प्रकाश ध्वनि तकनीक ने दर्शकों को महाभारत काल के उस अद्भुत क्षण को याद दिलाया। दर्शक कभी भावविभोर होकर शांत बैठे रहे, तो कभी तालियों और जयकारों से परिसर गूंजता रहा। इससे पूर्व सेवानिवृत्त न्यायाधीश मुकेश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कलाकार, साहित्यकार और संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
