हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज रज उत्सव का विशाल मंच रमा वैधनाथन और सुरेश वाडेकर व पदमा वाडेकर की सुरमयी संध्या के नाम रहा। रमा वैधनाथन ने नृत्य नाटिका ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं प्रख्यात गायक सुरेश वाडेकर की सुरीली आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। इससे पहले दोपहर में भी कई कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में चल रहे ब्रज रज उत्सव में बुधवार को दोपहर में गायिका निखिल शर्मा ने अपने सूफी और भक्ति गायन से ऐसा माहौल बनाया कि पूरा परिसर तालियों की आवाज से गूंजने लगा। इसके बाद शाम को प्रसिद्ध नृत्यांगना रमा वैधनाथन ने अपनी नृत्य नाटिका से श्रीकृष्ण लीला को अपनी कला में जीवंत किया। गायक सुरेश वाडेकर व पदमा वाडेकर ने उत्सव में समा बांध दिया। उनकी मधुर आवाज ने भक्ति और संगीत प्रेमियों भावविभोर कर दिया। उन्होंने जैसे ही…कौन कहते है कि भगवान आते नहीं और सत्यम शिवम सुंदरम भजन सुनाए परिसर तालियों में की आवाज से गूंजने लगा। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, एसीईओ मदन चंद्र दुबे, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर प्रो. नृत्य गोपाल शर्मा, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, समाजसेवी ममता भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
