• Thu. Oct 30th, 2025

आपत्ति के बाद जारी की जाएगी सर्किल रेट की सूची

ByVijay Singhal

Oct 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में जमीनों के नए सर्किल रेट की सूची जारी करने से पहले प्रशासन ने लोगों से आपत्ति मांगी हैं। आपत्ति आने के बाद सर्किल रेट की नयी सूची जारी की जाएगी। इससे पहले प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के प्रकाशन के बाद 6 नवंबर लोग अपनी आपत्तियां और सुझाव दे सकते हैं। आपत्तियों पर विचार-विर्मश करने के बाद सर्किल रेट की सूची जारी कर दी जाएगी। प्रस्तावित सूची के अनुसार मथुरा में कृष्णा नगर सबसे अधिक सर्किल रेट होंगे, जबकि वृंदावन का इस्कान रोड दूसरे नंबर पर है। कृष्णा नगर में प्रस्तावित सर्किल रेट 82000 रखे गए हैं, जबकि इस्कान रोड पर 72000 रेट हैं। पिछले वर्ष अक्तूबर में जारी हुए सर्किल रेट की सूची के बाद इस साल जल्द सूची जारी होने जा रही है। इसके लिए उप निबंधन कार्यालय और राजस्व विभाग तहसील स्तर से आई सर्वे रिपोर्ट का मिलान कर लिया गया है। प्रति वर्ग सर्किल दरों में आवश्यकता के अनुरूप वृद्धि और आवश्यकता न होने पर अपरिवर्तित रखे जाने का प्रावधान है। इस वर्ष की प्रस्तावित दरों को लेकर तहसीलों से सर्वे रिपोर्ट पहले ही ले ली गई। सर्वे रिपोर्ट में सामने आया किवर्तमान में जो सर्किल रेट हैं, इससे कई गुना अधिक दरों पर बैनामा हो रहे हैं। इससे राजस्व विभाग को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि आई सर्वे रिपोर्ट के बाद जनपद के वृंदावन और गोवर्धन के साथ मथुरा के कई बड़े हिस्से के सर्किल रेट 25 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है। इससे पहले प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची का बुधवार को तहसील, उप निबंधन कार्यालय में प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के प्रकाशन के बाद 6 नवंबर लोग अपनी आपत्तियां और सुझाव दे सकते हैं। आपत्तियों पर विचार-विर्मश करने के बाद सर्किल रेट की सूची जारी कर दी जाएगी। — वर्जन- प्रस्तावित दरों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। लोगों की आपित्तयों और सुझावों पर विचार-विर्मश किया जाएगा, इसके बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। अर्पिता शर्मा, एआईजी स्टांप — स्थान वर्तमान सर्किल दरें वर्ग मीटर प्रस्तावित दरें वर्ग मीटर होली गेट 54000 62000 भरतपुर गेट से डीग गेट 48000 55000 चौक बाजार 44000 55000 क्वालिटी चौराहा रोड 57000 65000 धौलीप्याऊ रोड 47000 54000 स्टेट बैंक चौराहा 60000 69000 कृष्णा नगर 72000 82000 महाविद्या 36000 41000 गोवर्धन चौराहे से श्री जी बाबा स्कूल 44000 50000 — वृंदावन विद्यापीठ चौराहा 36000 40000 वात्सल्य ग्राम के सामने 15000 15000 विद्यापीठ चौराहे से इस्कान मंदिर 60000 75000 प्रेम मंदिर रोड 34000 34000
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.