हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर किया जा रहा विरोध अब तेज हो गया है। रविवार दोपहर को बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र के व्यापारियों ने 36 घंटे के लिए बाजार बंद कर दिया। विरोध प्रदर्शन में रविवार को महिलाएं भी उतर आईं। महिलाओं ने मंदिर के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। बांके बिहारी प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर किया जा रहा विरोध हर दिन तेज होता जा रहा है। नारेबाजी और पैदल मार्च के बाद अब व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया है। बांके बिहारी क्षेत्र की 300 से ज्यादा दुकान 36 घंटे के लिए सांकेतिक रूप से बंद कर दी गई। बाजार बंद होते ही गुलजार रहने वाले बांके बिहारी इलाके में सन्नाटा सा छा गया। बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर चल रहे विरोध के बीच महिलाएं भी अब प्रदर्शन कर रही हैं। गोस्वामी परिवार की महिलाओं ने मंदिर के मुख्य द्वार के सामने बैठकर प्रदर्शन किया। यहां करीब 1 घंटे तक यह महिलाएं बैठी रहीं और कॉरिडोर का विरोध करती रहीं। बांके बिहारी मंदिर के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर रही महिलाएं प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर इस कदर आहत हैं कि प्रदर्शन के दौरान उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। प्रदर्शन कर रहीं गोस्वामी परिवार की बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी ने बताया कि जब कुंज गलियां चली गईं तो कौन है रखवाला। इस नगरी का स्वरूप ही बदल जाएगा तो इसकी पहचान ही क्या रहेगी। बांके बिहारी जी क्षेत्र का बाजार 36 घंटे के लिए बंद किए जाने को लेकर आक्रोशित व्यापारियों का कहना है कि कुछ अधिकारी के कारण आज वृंदावन वासी प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। अधिकारी अपनी नाकामी छुपाने के लिए कॉरिडोर बनवाना चाहते हैं। व्यापारियों ने कहा कि अभी 36 घंटे का सांकेतिक रूप से बंद किया गया है आगे अगर कॉरिडोर की व्यवस्था में बदलाव नहीं हुआ तो अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जायेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
