• Wed. Oct 29th, 2025

महिलाओं को किया सवाईकल कैंसर के प्रति जागरूक

ByVijay Singhal

Oct 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। इनरव्हील क्लब ऑफ मथुरा द्वारा दो दिवसीय डिस्ट्रिक रैली का समापन धूमधाम से किया गया। जिसमें विभिन्न जगह से आए 200 डेलीगेट्स ने भाग लेकर रैली को सफल बनाया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम यमुना घाट पर चुनरी मनोरथ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने यमुना मां को चुनरी अर्पित की। इसके बाद प्राची अग्रवाल द्वारा संपादन की गई वार्षिक प्रत्रिका स्वयं दीपा का विमोचन मुख्य अतिथि विनूथा हरीश ने किया। रैली में सवाईकल कैंसर विषय को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पोस्टर के माध्यम से महिलाओं को इस घातक बीमारी से बचने के उपाय बताए गए। रैली के अंत में सप्तरंग रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गायन, नृत्य व नाटक में सभी महिलाओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका मन मोहा। सप्तरंग प्रस्तुति में प्रथम स्थान पर कानपुर की स्वाति माहेश्वरी द्वितीय स्थान पर बरेली की मिथलेश भदौरिया रहीं। इस मौके पर पीडीसी लता गोयल, कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष सुरुचि सक्सेना, मीनाक्षी अग्रवाल, मनीषा वाजपेई, नीलू छाकरे, रश्मि भार्गव, नीलू गोयल, बबिता खन्ना, सुधा खंडेवाल समेत अन्य मौजूद रहीं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.