• Mon. Oct 27th, 2025

चार बच्चों का बाप घर ले आया दूसरी औरत, पत्नी ने सौतन का किया विरोध तो दी ये खौफनाक सजा

ByVijay Singhal

Oct 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर में काहे सैंया तेरी मेरी बात बने नाहीं, सौतन कन्ने क्या है जो मेरे कन्ने नाहीं। दयावान फिल्म का यह गाना समीपतर्वी गांव की एक महिला पर चरितार्थ हो रहा है। उसका पति घर में सौतन ले आया है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। यह मामला सुरीर के समीपवर्ती गांव औहावा का है। यहां एक कथावाचक युवक चार बच्चों का पिता है। पहली पत्नी होने के बावजूद करीब तीन माह पहले वह दिल्ली की एक युवती को शादी कर घर ले आया है। इसके बाद वह अब पहली पत्नी को कोई भाव नहीं दे रहा है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। पीड़िता का आरोप है कि दो दिन पहले सौतन के कहने पर पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके शरीर में काफी चोटें आई है। इतना ही नहीं वह बच्चों समेत उसे घर से निकालने की धमकी देता है। पीड़िता ने अपने साथ हो रहे अत्याचार का प्रार्थना पत्र में दर्द बयां करते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.