हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है। यदि देश की महिलाएं स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर घरेलू स्तर पर ही आर्थिक मजबूती का आधार बनाएंगी, तो राष्ट्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। यह बात विधायक अंजुला माहौर ने कही। डैंपियर नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर हर महिला घर-परिवार की जरूरतों में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दे तो न केवल स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। ग्रामीण स्तर तक महिलाएं स्वरोजगार अपनाते हुए हस्तशिल्प, हैंडीक्राफ्ट और घरेलू उद्योगों को बढ़ावा दें। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने भी हर घर स्वदेशी उत्पाद पर जोर दिया। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी, पूनम गौड़, रामकिशन पाठक, हेमंत खंदौली, सुषमा अग्रवाल, कल्पना गर्ग, हीरा अतेंद्र, रचना पाठक, आरती चतुर्वेदी और छाया रावत समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
