• Mon. Oct 27th, 2025

यमुनापार क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत

ByVijay Singhal

Oct 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तैयापुर रोड पर हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनोज ट्रैक्टर चलाकर मजदूरी करता था। शुक्रवार रात वह बाजार से अपने गांव नगला भैंसा की ओर लौट रहा था। रास्ते में एक मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के कारण मनोज ट्रैक्टर के नीचे दब गया। राहगीरों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। काफी मशक्कत के बाद मनोज को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर थाना जमुनापार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को हादसे की जानकारी दी।परिजनों ने बताया कि मनोज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.