• Mon. Oct 27th, 2025

बोनस ना मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने दिया 72 घंटे का आंदोलन करने का अल्टीमेटम

ByVijay Singhal

Oct 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने बोनस और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर नगर निगम प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी जायज मांगों पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच के बैनर तले कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। मंच के जिला अध्यक्ष कामरेड उत्तमचंद सहजना ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रहा है। सहजना ने बताया कि इन कर्मचारियों को न तो न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है और न ही बोनस, स्वास्थ्य बीमा या जीवन सुरक्षा बीमा जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौके पर बोनस मिलना चाहिए था, लेकिन प्रशासन ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि तीन दिनों के भीतर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। महानगर अध्यक्ष प्रीतम सिंह और ड्राइवर यूनियन महामंत्री जितेंद्र सिंह ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। सहजना ने कहा कि सफाई कर्मियों को लंबे समय से उनका हक नहीं मिल रहा है। यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो सभी कर्मचारी काम बंद कर धरने पर बैठ जाएंगे। इस अल्टीमेटम के बाद शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.