हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट राजा गांव में गोवर्धन पूजा के दौरान बुधवार रात 11 बजे घर की ओर पटाखे फेंकने को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से पड़ोसी को गोली मार दी। गोली पड़ोसी के हाथ के आर-पार हो गई। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें आरोपित फायरिंग करता हुआ नजर आ गया। पीड़ित ने चार नामजद के खिलाफ मांट थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करके लाइसेंसी पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही लाइसेंस धारक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपित द्वारा कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के यहां अकाउंटेंट की नौकरी करना बताया जा रहा है। मांट थाना क्षेत्र के गांव मांट राजा निवासी कुशलपाल बुधवार रात 11 बजे अपने परिवार के साथ गोवर्धन पूजा कर रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी आशीष सिसोदिया अपने भाई रवि सिसोदिया के साथ आतिशबाजी कर रहे थे। आरोप है कि पटाखे कुशलपाल के घर की ओर फेंक रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौच करते हुए आक्रोश में आ गए। इसी बीच आरोपित आशीष सिसोदिया ने अपने पास मौजूद पिस्टल निकालकर कुशलपाल पर जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायर कर दिए। कुशलपाल ने बचाव में हाथ आगे किया। इससे गोली उसके हाथ में आर-पार हो गई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। उसके पिस्टल के लाइसेंस को निरस्त कराया जाएगा। इधर गौरी गोपाल आश्रम प्रबंधन ने बताया कि आशीष करीब चार-पांच वर्ष से आश्रम में एकाउंटेट की नौकरी कर रहा है। वहीं सोमश महाराज का बाडीगार्ड है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
