हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में केशीघाट पर महीनों से पड़ी गाद को हटाकर साफ कर दिया गया है। इसके यमुना के घाटों की सुंदरता और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में भी इजाफा किया है। यमुना में स्नान करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अस्थाई बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। इसके अलावा यम द्वितीया पर स्नान को लेकर भी सुविधाएं की गई हैं। तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में कभी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इससे यमुना में डूबने की घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। यमुना स्नान के बाद महिलाओं और युवतियों के लिए तीन स्थाई चेंजिंग रुम बनाए गए हैं। संभावित भीड़ की अधिकता को देखते हुए दो अस्थाई चेंजिंग रुम भी तैयार किए गए हैं। यमुना की तलहटी में बैरिकेडिंग की गई है। सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक ने बताया कि नगर निगम तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को लेकर बेहद गंभीर है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
